रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/ भवानी मंडी|ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी भवानी मंडी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कि गई।
ब्लाक कांग्रेस संगठन मंत्री कालु लाल सालेचा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मोन रखकर और राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संगठन मंत्री कालु लाल सालेचा एवं सेवादल ब्लाक अध्यक्ष आंनद काला ने रजीव गांधी के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह कम समय में ही प्रधानमंत्री बन गए थे और युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे उन्हें संचार क्रांति का जनक कहा जाता है।
इस अवसर पर सभा में संगठन मंत्री कालु लाल सालेचा, सेवादल प्रदेश सचिव अख़्तर अली, ब्लाक अध्यक्ष सेवादल आंनद काला, पूर्व पार्षद हखिम ख़ान, राजेश कुमार बैरवा, मदरसा बोर्ड चेयरमैन मोहम्मद सलीम खान, नगर प्रवक्ता मान सिंह जुझारू,वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश भारती, गोपाल जजावरा,एस सी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अरूण तंवर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीरु लाल मेघवाल,सेवादल नगर अध्यक्ष राकेश चांवला,यंग ब्रिगेड सचिव प्रबल जैन,एस सी प्रकोष्ठ जिला महासचिव कुशाल सोलंकी,नगर सचिव रईस मंसूरी, सेवादल नगर उपाध्यक्ष शीतल जैन आदि उपस्थित रहे।
