रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी पुलिस ने ऑटो चालकों से रुपए की मांग कर मारपीट करने के आरोपी भवानी मंडी थाने के ए क्लास के हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि ऑटो रिक्शा चलाने वालों से रुपये की मांग करने वाले व रुपये की मांग को लेकर ऑटो चालक के साथ मारपीट करने के सम्बन्ध में थाना भवानीमण्डी पर दर्ज प्रकरण में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर बाबू उर्फ रूस्तम मोहम्मद पुत्र श्री सिराज मोहम्मद जाति मुसलमान निवासी कसाई मोहल्ला वार्ड नम्बर–17, भवानीमण्डी पुलिस थाना भवानीमण्डी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
*घटना विवरण:–* दिनांक 19 मई को प्रार्थी मोहसीन अली पुत्र मो0नुद्दीन जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी वुसुधरा विहार कॉलोनी भवानीमण्डी थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड़ (राज.) ने उपस्थित थाना होकर एक प्रार्थना पत्र इस आशय का पेश किया कि मैं कस्बा भवानीमण्डी वुसुधरा विहार कॉलोनी में रहता हूँ। मेरे परिवार का पालन पोषण करने के लिए मेरे पास एक ऑटो रिक्शा है तथा ऑटो रिक्शा चलाकर मैं मेरा जीवन यापन करता हूँ। भवानीमण्डी टगर चौराहा वाला बाबू उर्फ रूस्तम पिता सिराज मोहम्मद भी भवानीमण्डी में ऑटो चलाता है तथा मुझे व दूसरे ऑटो रिक्शा चलाने वालों से आये दिन रुपये की मांग करता है तथा मैं और दूसरे ऑटो रिक्शा वाले बाबू उर्फ रूस्तम को रुपये नहीं देते है तो हमारा ऑटो रिक्शा नहीं चलने देता है आज सुबह करीबन 10–11 बजे कि बात है मैं मेरा ऑटो रिक्शा लेकर भवानीमण्डी रेल्वे स्टेशन पर गया जहाँ पर मुझे बाबू उर्फ रूस्तम पिता सिराज मोहम्मद व उसके दोनों लड़के जिशान व ताहिर तथा मीनू पिता अब्दुल सलाम जाति मुसलमान निवासी पचपहाड़, वासु पिता वहीद जाति मुसलमान निवासी मेघोटामंडी रम्पी, शकील उर्फ शक्कू पिता अकली बेग जाति मुसलमान निवासी दरगाह मोहल्ला वाले मिले तथा मेरे से कहा कि भवानीमण्डी में ऑटो रिक्शा चलाना है तो हमें खर्चा का रुपये देने पड़ेंगे मैंने कहा कि मेरे पास रुपये नहीं है तो इन सभी ने मेरे से रुपये कि मांग कर मेरे साथ बाबू उर्फ रूस्तम तथा सभी ने लातो घुसो, थप्पडो से व बेल्टो से मारपीट की इत्यादि पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
*कार्यवाही पुलिस:–* श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन एवं मनोज कुमार सोनी आरपीएस वृताधिकारी वृत भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन में प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना भवानीमंडी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा प्रकरण के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर बाबू उर्फ रूस्तम मोहम्मद पुत्र श्री सिराज मोहम्मद जाति मुसलमान निवासी कसाई मोहल्ला वार्ड नम्बर–17, भवानीमण्डी पुलिस थाना भवानीमण्डी जिला–झालावाड़ (राज.) को दिनांक 20 मई को गिरफ्तार कर सफलता अर्जित की है।
*तरीका वारदात:–* हिस्ट्रीशीटर बाबू उर्फ रूस्तम मोहम्मद पुत्र श्री सिराज मोहम्मद जाति मुसलमान निवासी कसाई मोहल्ला वार्ड नम्बर–17, भवानीमण्डी पुलिस थाना भवानीमण्डी जिला–झालावाड़ (राज.) ऑटो चलाता है जो ऑटो चालकों को ऑटो चलाने के लिए रुपये की मांग कर अवैध वसूली करता है ऑटो चालकों द्वारा रुपये नहीं देने पर उनके साथ मारपीट करता है।
*गिरफ्तार आरोपी :–* हिस्ट्रीशीटर बाबू उर्फ रूस्तम मोहम्मद पुत्र श्री सिराज मोहम्मद जाति मुसलमान निवासी कसाई मोहल्ला वार्ड नम्बर–17, भवानीमण्डी पुलिस थाना भवानीमण्डी जिला–झालावाड़ (राज.)
*पूर्व आपराधिक रिकार्ड गिरफ्तार आरोपी :–* हिस्ट्रीशीटर बाबू उर्फ रूस्तम मोहम्मद
क्र. सं. मुकदमा नम्बर थाना धारा चार्जशीट नं० कोर्ट/फैसला
1 260 / 93 भवानीमण्डी धारा 341,323 भाद0दं0सं0 173 / 25.11.93 बरी / 11.12.2006
2 369 / 99 भवानीमण्डी धारा 354,509 भाद0दं0सं0 3 एससी / एसटी एक्ट 223 / 25.12.99 बरी / 26.02.2003
3 17 / 02 भवानीमण्डी धारा 323,451 भाद0दं0सं0 08 / 22.01.02 पेंडिंग कोर्ट
4 93 / 07 भवानीमण्डी 8 / 21 एनडीपीएस एक्ट 138 / 06.08.07 पेंडिंग कोर्ट
5 138 / 06 भवानीमण्डी 8 / 21 एनडीपीएस एक्ट 184 / 28.08.06 06 माह कारावास व 1000 रु. जुर्माना
6 68 / 09 भवानीमण्डी 8 / 29 एनडीपीएस एक्ट 36 / 31.03.09 01 माह की कारावास / 19.12.2018
7 316 / 12 भवानीमण्डी धारा 8 / 21 एनडीपीएस एक्ट 272 / 29.09.12 सजा / 08.02.18
8 95 / 13 भवानीमण्डी 8 / 21,29 एनडीपीएस एक्ट 156 / 30.05.13 पेंडिंग कोर्ट
9 344 / 13 भवानीमण्डी धारा 4 / 25 आर्म्स एक्ट 233 / 22.09.13 500 रु. जुर्माना / 23.09.17
10 211 / 14 जीआरपी कोटा धारा 379 भाद0दं0सं0 पेंडिंग कोर्ट
11 412 / 14 भवानीमण्डी धारा 379 भाद0दं0सं0 335 / 30.11.14 पेंडिंग कोर्ट
12 13 / 14 भवानीमण्डी धारा 379 भाद0दं0सं0 331 / 30.11.14 पेंडिंग कोर्ट
13 414 / 14 धारा 4 / 25 आर्म्स एक्ट 288 / 20.11.14 500 जुर्माना
*गठित टीम:–*
प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना भवानीमंडी,
रवेतीरामण मीणा उप निरीक्षक पुलिस थाना भवानीमंडी
महेश कुमार कानि0 1380 पुलिस थाना भवानीमंडी
सीताराम कानि0 830 पुलिस थाना भवानीमंडी
हरिराम कानि0 1258 पुलिस थाना
