पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कांग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया अभिनंदन, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का किया आह्वान
निंबाहेड़ा,21 मई,2026
(ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल।राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने गुरुवार प्रातः पेच एरिया परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अग्रिम संगठनों जैसे जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ, जिला अल्पसंख्यक विभाग, जिला महिला कांग्रेस कमेटी एवं स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नव नियुक्त पदाधिकारियों का कांग्रेस पार्टी का उपर्णना ओढ़ाकर आत्मीय अभिनंदन किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अभिनंदन कार्यक्रम से नवनियुक्त पदाधिकारियों में उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस संगठन की विचारधारा, जनसेवा एवं सामाजिक समरसता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है। पार्टी नेतृत्व द्वारा विभिन्न वर्गों, समाजों एवं युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारियां देकर कांग्रेस ने एक बार पुनः यह सिद्ध किया है कि कांग्रेस ही वह राजनीतिक विचारधारा है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की वास्तविक ताकत है तथा प्रत्येक नव नियुक्त पदाधिकारी पार्टी की रीति-नीति एवं जनहितकारी विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आंजना ने सभी पदाधिकारियों से आगामी समय में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनआधारित बनाने हेतु पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
आंजना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, वंचित वर्ग, अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गों एवं समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती प्रदान की है, साथ ही कांग्रेस से ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देती आई है। संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है, जो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
ओबीसी प्रकोष्ठ में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां
चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में रमेश धाकड़ (डोरिया) एवं मनोहर जाट (मांगरोल) को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वहीं दुर्गाशंकर कुमावत (बिनोता), प्रकाश अहीर (मेलाना) एवं प्रहलाद जाट (रठांजना) को जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला सचिव पद पर बापूलाल गायरी (गादोला), नानालाल डांगी (सतखंडा) एवं खेमराज कालू कुमावत को नियुक्त किया गया।
अल्पसंख्यक विभाग में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां
चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में उपाध्यक्ष पद पर मंसूर अली बोहरा, मोहम्मद इशहार खान एवं मामूर खां मेव (निंबाहेड़ा) को नियुक्त किया गया। महासचिव पद पर डॉ. आसिफ रहमान, एडवोकेट सैयद साजिद अली, रफीक मंसूरी एवं उबैद खान को जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार प्रवक्ता पद पर जफरुल्लाह खान एवं आजाद गौरी, सचिव पद पर जियाउर्रहमान बक्सी, जुले खान पठान (बिनोता), नासिर मोहम्मद नीलगर (कनेरा) एवं तनवीर मेव तथा संयुक्त सचिव पद पर सुल्तान मंसूरी (मांगरोल) को नियुक्त किया गया। वहीं निंबाहेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष पद पर हाजी शब्बीर गौरी (गादोला) एवं निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष पद पर मोहम्मद कुरैशी को नियुक्त किया गया।
महिला कांग्रेस एवं स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में भी नई जिम्मेदारियां
चित्तौड़गढ़ जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी में जिला सचिव पद पर श्रीमती मुन्नी देवी तेली एवं श्रीमती गायत्री देवी शर्मा को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार जिला स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में रमेश तेली को जिला महासचिव, शांतिलाल लाडना को सचिव एवं राजेश सांड को नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक, नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, बाड़ी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जीवन आंजना, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शमशू कमर मंसूरी, हरिश्चंद्र शर्मा, बाबू खान मेव, गोपाल टेलर, लोकेश गायरी, इलियास गोरी, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।