सिल्ट डेम में फंसी हजारों मछलियों ( जलजीवों) का जीवन संकटमय

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल।पवित्र पुष्कर सरोवर के पीछे बरसाती जल के साथ बहकर आने वाली मिट्टी कचरा खाद को ट्रेस करने के लिए बनाए गए सिल्ट डेम में इन दिनों मामूली जल ही बचा है जिसमें हजारों की संख्या में मछलियां भी फंसी रह गई है। इस भीषण गर्मी में ज्यों ज्यों जल स्तर कम होता जा रहा है शिकारी कुत्ते मछलियों को अपना शिकार बना रहे है।
यह बात सामाजिक कार्यकर्ता अरूण पाराशर ने नगर परिषद के प्रशासन पत्र लिखकर कहा कि सिल्ट डेम में मामूली पानी बचा है ।समय रहते स्थानीय प्रशासन को जमा पानी को मुख्य सरोवर में एक लेवल में नाला बनाकर डाल देना चाहिए । जिससे नाले के माध्यम से जिंदा मछलियां भी मुख्य सरोवर में आ जायेगी तो इन्हें बेमौत मरने से बचाया जा सकता है।
पाराशर ने माँग की है कि इस कार्य प्राथमिकता से करवाया जाना जल जीवों की प्राण रक्षा के लिए अति आवश्यक है।तथा छोटी पुलिया के नीचे बने इनलेट में जमा मिट्टी व कचरे की सफाई भी करवाई जाए।