64 करोड़ की लागत से बनने वाले हाई लेवल ब्रिज निर्माण का कार्य आरम्भ

विधायक व जिलाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन।

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल।राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणा 2024-25 में विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ के कपासन चौराहे से मानपुरा को जोड़ने वाली सड़क पर हाई लेवल ब्रिज निर्माण कार्य कराने की घोषणा की गई थी। इस कार्य का गुरूवार को विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी द्वारा भुमि पुजन कर शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर विधायक आक्या ने कहा की कपासन चौराहा शहर के व्यस्ततम मार्गो में से एक है। कपासन चौराहे से बस्सी मार्ग पर जाने वाले वाहनो को शहर का पुरा चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। इससे समय अधिक लगता है व शहर में ट्रेफिक का भार भी अधिक पड़ता है। कपासन चौराहे से मानपुरा को जोड़ने वाली सड़क पर हाई लेवल ब्रिज निर्माण की क्षैत्रवासियो द्वारा लम्बे समय से मांग की जा रही थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अवगत कराने पर बजट घोषणा 2024-25 में कपासन चौराहे से मानपुरा को जोड़ने वाली सड़क पर हाई लेवल ब्रिज निर्माण कराने की घोषणा करते हुए 63.50 करोड़ की राशी स्वीकृत की गई।
सार्वजनिक निर्माण विभाग चित्तौड़गढ़ के अधिशाषी अभियंता नवीन अग्रवाल ने बताया की इस परियोजना के तहत बेड़च व गंभीरी नदी पर दो हाईलेवल ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही 2.50 किलोमीटर सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। इस सम्बंध में धारा 19 के तहत भूमि अधीग्रहण का कार्य भी अंतीम चरण में है।
इस अवसर पर भाजपा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।