गुरला में चरागाह भूमि पर माफिया का राज: JCB से धड़ल्ले से अवैध खनन दोहन से पेड़-पौधे को नष्ट किया, पर्यावरण पर संकट , प्रशासन की ‘मौन सहमति’ पर उठे सवाल

गुरला (बद्री लाल माली)।गुरला क्षेत्र में चरागाह (गोचर) भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से अवैध खनन का खेल चल रहा है। दिन-रात चल रही जेसीबी (JCB) मशीनों ने हरी-भरी चरागाह भूमि को गहरे और डरावने खड्डों में तब्दील कर दिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अवैध खनन से भरे दर्जनों ट्रैक्टर बेखौफ होकर मुख्य हाईवे से गुजर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

गुरलां में अवैध खनन के स्थान
गुरलां में अवैध खनन मिट्टी दोहन रगसपुरिया चौराहे के पास हाईवे राजलक्ष्मी होटल के पिछे चरागाह भूमि पर काबरा नाका पहाड़ी पर वनविभाग की जगह पर अवैध खनन कर बड़े बड़े खड्डे बन गए। गाडरी खेड़ा स्कूल के पास में वन विभाग की जगह पर अवैध खनन किया जा रहा है।अन्य कई जगह चरागाह भूमि व वन विभाग की जगह पर अवैध खनन मिट्टी दोहन ट्रेक्टर ट्राली,डम्पर, जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई की जा रही है ।
इससे स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की मिलीभगत को लेकर भारी आक्रोश है।

चरागाह नष्ट, मवेशियों के सामने संकट

अवैध रूप से मिट्टी और पत्थरों के खनन के कारण गोचर भूमि पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह अवैध धंधा तुरंत नहीं रुका, तो मवेशियों के चरने के लिए जमीन ही नहीं बचेगी। जेसीबी से किए गए बड़े-बड़े खड्डे अब बेजुबान जानवरों के लिए मौत का कुआं साबित हो रहे हैं। चरागाह भूमि राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत के अधिन, पहाड़ी इलाकों वनविभाग के अन्तर्गत आता है ।

अवैध मिट्टी और बजरी दोहन से पेड़ पौधे नष्ट, पर्यावरण पर संकट

गुरलां क्षेत्र के चरागाह भूमि पर ट्रैक्टर व जेसीबी की मदद से अवैध मिट्टी में बजरी दोहन किया जा रहा है इसे आसपास के गांव में सप्लाई की जा रहे हैं खनन के कारण चरागाह में बड़े बड़े खड्डे बन चुके हैं हरियाली पूरी तरह नष्ट हो जाती है व हो रही हैं यह सब प्रशासन की नाक के नीचे कार्यवाही हो रही हैं ।

क्या प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा खेल?

खुलेआम चल रहे इस अवैध कारोबार ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल कर रख दी है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि बिना पुलिस और खनिज विभाग की ‘मौन सहमति’ या मिलीभगत के इतना बड़ा अवैध खनन हाईवे के पास होना नामुमकिन है। कार्रवाई न होना विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ग्रामीणों की तत्काल कार्रवाई की मांग

गुरला के ग्रामीणों ने बताया गया कि तत्काल कार्रवाई कर अवैध खनन को रूकवाया जाए ताकि चरागाह भूमि में नुकसान को बचा जा सके इसका तत्काल कार्रवाई की जाए ।