भीलवाड़ा । जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र में हुई एक घर में नकबजनी (चोरी) की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए 1.040 किलोग्राम वजन का चांदी का कंदौरा बरामद कर आरोपी शंकर रेगर को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता मोहन रैगर की पत्नी ने 10 मई 2026 को सुबह करीब 8 बजे सामाजिक कार्यक्रम में जाने के लिए जब लोहे का बक्सा खोला, तो उसमें कपड़े के नीचे रखा चांदी का कंदौरा गायब था। जिसे अज्ञात चोर चुरा के जाने का शक हुआ तो थाने में रिपोर्ट दी । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बुद्धराज) और वृताधिकारी आसीन्द (ओमप्रकाश) के निर्देशन में करेड़ा थानाधिकारी पूरणमल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले, मुखबिरों से जानकारी जुटाई और पुराने अपराधियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर (CDR) का विश्लेषण किया। इसके आधार पर आरोपी शंकर रेगर (उम्र: 27 वर्ष), पिता स्वर्गीय गोकुल रेगर, निवासी रेगर मोहल्ला, करेड़ा, को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने चोरी की बात कबूल की। कार्यवाही करने वाली टीम में नारायण सिंह सहायक उप-निरीक्षक, भगवान कांस्टेबल प्रदीप कुमार (कांस्टेबल विशेष योगदान ), जितेंद्र सिंह, शकूर शामिल थे ।
