दो दिवसीय निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, अटल सेवा केंद्र जावटी कला, में

बूंदी: स्मार्ट हलचल।होम्योपैथिक जिला नोडल अधिकारी डॉ मुकेश कुमार मीना ने बताया कि होम्योपैथिक चिकित्सा निदेशालय जयपुर के आदेशानुसार आम जनता को होम्योपैथिक चिकित्सा उपलब्ध करवाने के लिए दो दिवसीय निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, पंचायत परिसर अटल सेवा केंद्र जावटी कला,बूंदी में आयोजित किया जा रहा है, कैंप में निम्नांकित रोगों का,चर्म रोग,अस्थमा, बालों का झड़ना, माइग्रेन, बच्चों की बीमारियां, उदर रोग, गुर्दे की पथरी, प्रोस्टेट, मातृ एवं शिशु संबंधित रोग, पुरानी खांसी, मानसिक बीमारियां, कान की बीमारियां, घुटने दर्द, कमर दर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, बच्चों में बार-बार होने वाला निमोनिया, कुपोषण, पाइल्स, फिस्टुला,मस्से, गर्मी में लू लगने के कारण चक्कर आना, सिर दर्द, उल्टी दस्त, चेहरे पर झाइयां होना, कील मुंहासे, का इलाज होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार मीना, डॉ अंजुम सोलंकी द्वारा निशुल्क किया गया, योगेश नारायण जोशी,कंपाउंडर उपस्थित रहें। आज कैंप में 126 मरीज का निशुल्क इलाज किया गया।
आम जनता से अपील है कल भी कैंप में पहुंचकर निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का लाभ लेवे।