चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। अखिल भारतवर्षीय श्री गुजरगौड़ ब्राह्मण महासभा की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जोशी, मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय एवं उपप्रधानमंत्री मधुसूदन पंचारिया की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा एवं महामंत्री राजेंद्र चतुर्वेदी ने नई कार्यकारिणी का गठन किया।
महामंत्री राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में ओमप्रकाश उपाध्याय को मुख्य संरक्षक, प्रशांत शर्मा को जिलाध्यक्ष, राजेंद्र चतुर्वेदी को जिला महामंत्री, विनायक द्विवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बद्रीलाल शर्मा गांधीनगर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा संरक्षक मंडल, सलाहकार मंडल, संगठन मंत्री, जिला प्रवक्ता, उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, आईटी सेल, सांस्कृतिक, शिक्षा, मीडिया, व्यापार, खेल, अनुशासन, ज्योतिष, विधि एवं न्याय तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठों में विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
महासभा द्वारा गठित नई कार्यकारिणी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाज के संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता, शिक्षा, संस्कार एवं समाजहित के कार्यों को गति प्रदान करेगी।
संगठन ने समाज के युवाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देते हुए तरुण संघ जिलाध्यक्ष पद पर कृष उपाध्याय को मनोनीत किया है। वहीं विभिन्न तहसील एवं नगर स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं।
