पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत सहित चित्तौड़गढ़ के पदाधिकारियों ने लिया भाग
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर जयपुर स्थित पीसीसी कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत सहित चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया।
ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी ने बताया कि धरना-प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, पूर्व जिला अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमल गुर्जर, हिमांशु बारेगामा एवं एससी विभाग जिला अध्यक्ष राकेश घारू सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं एवं विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए जाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर छात्रों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
