सहाड़ा पंचायत समिति व गंगापुर नगर पालिका में जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्या का हुआ समाधान

गंगापुर – सहाड़ा पंचायत समिति व गंगापुर नगर पालिका में सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया ने की जनसुनवाई में आए परिवादो पर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया गया। उल्लाई ग्राम पंचायत में गरीब भील परिवार की जमीन पर प्रभावशाली लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लेने के मामले हैं में विधायक ने गंगापुर थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय को जबरन कब्जा करने वाले लोगों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
महेंद्रगढ़ ग्राम पंचायत के पाबू नगर में 11 हजार केवी की लाइन को गांव के बिच से हटाकर मकानों के पिछे शिफ्ट करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी को निर्देश जारी किए गए।
गंगापुर नगर पालिका में मिल गेट से डाक बंगला तक 5 वर्ष से निर्माण धिन सड़क को तत्काल पूर्ण करने की मांग की गई। विधायक ने नगर पालिका को निर्माण कार्य शीघ्र करवाने के निर्देश जारी किए। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों द्वारा कड़ी धूप के चलते दिन में एक बार ही सफाई करवाने की मांग की गई, लेकिन उपखंड अधिकारी गुर्जर ने हिटवे के चलते दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सफाई कार्य नहीं करवाने के निर्देश जारी किए। वही रीको एरिया में स्थित बालाजी कॉलोनी में पानी भरने की समस्या का समाधान करने की कॉलोनीवासियों द्वारा मांग की गई। जिस पर अधिकारियों को कॉलोनी की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। आमली रोड आईआईटी के सामने पालिका की बेस कीमती भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने के नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए गए। बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर में डीएमएफटी फंड से बालिका के लिए हॉल की मांग पर जल्दी दिलवाने का आश्वसन दिया गया। जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर, सहाड़ा तहसीलदार विरेन्द्र सिंह राठौड़, विकास अधिकारी सहाड़ा गजेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गंगापुर पंकज कुमार मगंल, थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय,एईएन बिजली विभाग बिजेंद्र सिंह, एईएन जलदाय विभाग, एईएन सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित सहाड़ा ब्लाक के अधिकारी व क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।