गंगापुर – भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर एवं मदन लाल काबरा चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान मे निः शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आज दिनांक 22 मई शुक्रवार को प्रातः 09:15 से 02 बजे तक सोहस्ती वाटिका बस स्टैंड गंगापुर में आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी पवन लोहिया ने बताया कि इसमें कुल 60 लाभार्थियों को इस शिविर में परामर्श दिया गया तथा 07 रोगियो को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया । इस शिविर का शुभारंभ शाखा संरक्षक प्रहलाद राय सोमानी ,सुरेश सिंघवी, रीजनल महासचिव संदीप बाल्दी ,शाखा अध्यक्ष चमन लोसर ,शाखा सचिव दिनेश कुमार श्रोत्रिय ,महिला संयोजिका दीपिका सोनी ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम् गायन के साथ प्रारंभ हुआ। इस शिविर में कृष्णा हॉस्पिटल भीलवाड़ा के अनुभवी डॉक्टर द्वारा पाइल्स ,फिशर ,फिस्टुला ,अपेंडिक्स हार्निया ,प्रोस्टेट/पथरी ,हृदय रोग एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा इन रोगियों का ईलाज किया गया। इसी शिविर में रोगियो को निः शुल्क जांच कर परामर्श दिया गया। इस दौरान मरीजों की निः शुल्क बीपी शुगर की जांच भी की गई।इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
