भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्कर नगर कांग्रेस कार्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें सभी कांग्रेसियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौक़े पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
एनएसयूआई अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर ने उनका देश के प्रति योगदान आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी दूरदर्शी सोच एवं युवाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों को याद किया गया।
स्वर्गीय राजीव गांधी के विचार सदैव हमें देश सेवा एकता और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
श्रद्धांजलि देने वालों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद पाराशर, एनएसयूआई अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर, पूर्व पालिकाध्क्ष दामोदर शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दामोदर मुखिया,विकास पूरी जगदीश कुर्डिया, विनोद पाराशर, शरद वैष्णव,सुरेश पाराशर, निवर्तमान पार्षद टिकम शर्मा,हेमंत गुर्जर,गोरीशंकर पाराशर,भागचंद दग्दी,संजय दग्दी,चाँदमल उदय,ओम,गिरीश पाराशर,राजू मल्लिक,बेनिगोपाल मंत्री,अमरचंद् सेन,ओम प्रकाश तिगया,सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।