मांडल । मांडल क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालद्वारा में स्वर्गीय नारायण मेघवंशी पुत्र देवीलाल जी मेघवंशी की 5वीं पुण्यतिथि पर सराहनीय पहल करते हुए विद्यालय को वाटर डिस्पेंसर भेंट किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य मो. इमरान एवं समस्त स्टाफ ने इस सहयोग के लिए मेघवंशी परिवार एवं उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लोकेश मेघवंशी, रामेश्वर लाल बैरवा, मुरली मेघवंशी, सागर मेघवंशी एवं दयाशंकर मेघवंशी मौजूद रहे।
गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए किया गया यह कार्य कि क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
