भीलवाड़ा । हाल ही में निकली पुलिस अधीक्षकों की तबादला सूची में भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव का तबादला चित्तौड़गढ़ हुआ था और भीलवाड़ा में उनकी जगह एसपी सागर राणा को लगाया गया जिसके बाद शनिवार को शुभ मुहूर्त में नवनियुक्त एसपी राणा ने पदभार ग्रहण कर लिया है । इस दौरान तत्कालीन पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने उन्हें चार्ज सौंपा वही पुलिस अधिकारियों ने उनकी अगवानी की ओर गार्ड ऑफ ऑनर दिया । पुलिस अधीक्षक राणा इससे पूर्व सांचौर ओर दौसा में एसपी पद पर कार्य कर चुके है । उनके सामने भीलवाड़ा में कानून व्यवस्था को बनाए रखने, यातायात प्रबंधन और साइबर अपराधों पर नियंत्रण जैसी अहम जिम्मेदारियां हैं । पदभार के दौरान उन्होंने कहा अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनकी प्राथमिकताओं में शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना और पीड़ित लोगों को त्वरित राहत दिलाना शामिल है । पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनता में विश्वास कायम करना है और वह ऐसा माहौल तैयार करेंगी जिसमें महिलाओं को अपनी शिकायत लेकर थाने जाने में डर न लगे । वही सूत्रों के अनुसार नए एसपी के पदभार संभालने के साथ कई अधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकता है। पुलिस तंत्र में भारी फेरबदल की सुगबुगाहट है ।
