खुला नाला बन सकता है जान का दुश्मन, अधिकारियों से सुध लेने की मांग, ग्रामीण परेशान

जे पी शर्मा

बनेड़ा – हुरडा बनेड़ा एस एच 39 ए पर स्थित पथवारी चोराहे के खुला पडा नाला हादसे का सबब बन सकता है। मगर फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पथवारी चोराहे पर सफाई के लिए नाले की खुदाई के बाद ऐसे ही छोड़ दिया है। विकट मोड़ होने के कारण यहाँ पर से निकलने राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा। साथ खुले हुए नाले के कारण हरदम हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खुले पडे नाले की सुध लेने की प्रशासन से मांग कि है।