निरंकारी महिला समागम में मातृ शक्ति ने दिया मानवता का संदेश

नीरज मीणा

महवा।स्मार्ट हलचल/सदगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से जोन 20 बी, जयपुर का जोन स्तरीय निरंकारी महिला समागम का आयोजन आज दोपहर 11.00 से 02.00 बजे तक ब्रांच महवा के एक गार्डन में सम्पन्न हुवा।
जोनल इंचार्ज सुनील बाली ने बताया कि सदगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के संदेश से प्रेरित होकर सत्संग की महिलाओं ने दर्जन भर गीत-संगीत, हिंदी, इंग्लिश, राजस्थानी भाषा में विचारों, नुकड़ नाटकों और कवि दरबार जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जहां मानवता का संदेश देते हुए मानवीय गुणों से युक्त होकर जीवन जीने से जीवन में आने वाले आनंद और सुकून को समझाया वहीं महिला द्वारा घर को स्वर्ग बनाये जाने के अनेक गुणों का जिग्र किया। साथ ही संत महात्माओं की संगति और सत्संग, सेवा, सिमरन से जीवन में अनमोल परिवर्तन को दरसाया।
संत निरंकारी मिशन के केंद्रीय प्रचारक बहन ज्ञान मणि सक्सेना जी ने अपने अध्यक्षीय विचारों में बताया कि अध्यात्म और भौतिक ज्ञान को जीवन में शामिल कर इस मानवीय जीवन को सुंदर बनाया जा सकता है।
आगे आपने बताया कि हमें कण कण से शिक्षा मिलती है जिस तरह प्रभु परमात्मा कण कण में विराजमान हैं उसी तरह कण कण में शिक्षा है सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशन में महिला समागम का आयोजन का मकसद भी साफ है कि महिलाएं हमारे समाज की हमारे घर की मुख्य धुरी होती है एक ज्ञानवान महिला धैर्य से, प्रेम-प्यार से, अपनी मातृत्व शक्ति से दो घरों को स्वर्ग बनाती है। यदि हमारे घर सुंदर होंगे, परिवार अच्छे होंगे तो पूरे विश्व में सुंदरता आयेगी। आज जहां देश और दुनिया में जाति, धर्म मजहब के कई भेदभाव है वहीं निरंकारी मिशन का उद्देश्य मानव को मानव से प्यार करना सिखाना है। विश्व में वसुदेव कुटुंबकम की भावना जागृत की जा रही है जिससे चारों तरफ एकता नजर आए आपसी प्रेम प्यार बढ़े। संयोजक ब्रांच बांदीकुई बृजमोहन वेद एवं मुखी ब्रांच महुवा राहुल महावर जी ने कहा कि इस महिला समागम में जोन के करीब 30 ब्रांचों से निरंकारी महिला अनुयायियों के साथ साथ अन्य प्रभु प्रेमियों ने भी उपस्थित होकर सदगुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया है। साथ ही उपस्थित सभी संयोजकों, ब्रांच मुखियों, सेवादल अधिकारियों और उपस्थित क्षेत्र के गणमान्यजनों, भक्तों संतों का धन्यवाद किया।