शिव जांगिड़
लाडपुरा |स्मार्ट हलचल।कस्बे में स्थित सामुदायिक भवन प्रांगण परिसर में समस्त ग्रामवासी द्वारा 24 मई ( रविवार ) से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ और कलश यात्रा का शुभारंभ होगा। सामुदायिक भवन परिसर में प्रतिदिन सुबह 10:15 से 1:15 बजे तक कथावाचक राकेश मिश्रा महाराज श्रीमद् भागवत की महिमा का गुणगान करेंगे। आयोजन कमेटी के शंभू धाकड़ ने बताया कि रविवार को होने वाले श्रीमद् भागवत कथा एवं कलश यात्रा को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहौल है और आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 8 बजे ‘बाग वाले कुएं’ से मंगल कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना होगी। यह यात्रा कस्बे के मुख्य बाजार और बस स्टैंड से होते हुए कथा स्थल ( सामुदायिक भवन प्रांगण ) पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना की जाएगी। श्रद्धालु पूरे सप्ताह इस संगीतमय कथा का लाभ उठा सकेंगे। इस कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 30 मई (शनिवार) को पूर्णाहूति के साथ होगा।
