राजकीय अवकाश के दिन निजी उपयोग के आरोप, लोगों में चर्चा का माहौल
भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल।जिले के रायला कस्बे में शनिवार को न्याय विभाग की नेम प्लेट लगी एक क्विड कार को घूमते हुए देख लोगों में आश्चर्य और चर्चा का माहौल बन गया। कार नंबर RJ 06 CD 0691 पर न्याय विभाग की प्लेट लगी होने से आमजन में सवाल खड़े होने लगे कि आखिर राजकीय अवकाश के दिन सरकारी वाहन किस कार्य से उपयोग में लिया जा रहा था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी नेम प्लेट लगे वाहन का निजी उपयोग करना नियमों के खिलाफ है। लोगों ने ऐसे मामलों में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई है।
जानकारी के अनुसार उक्त वाहन रायला क्षेत्र में किसी रिश्तेदारी में आया हुआ था, जहां चालक अपने परिजनों को मिलवाने के लिए वाहन लेकर पहुंचा था। मामले को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
बसपा नेता घनश्याम लोट
ने मामले की जानकारी देते हुए प्रशासन से सरकारी वाहनों के दुरुपयोग पर निगरानी रखने की मांग की।