भीलवाड़ा। आरम्भ सेवा संस्थान, भीलवाड़ा में “नशा, समाज एवं कानून व्यवस्था” विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता स्वीटी लालवानी (लीगल डिफेन्स काउंसिल) ने युवाओं एवं उपस्थित सदस्यों को नशे के दुष्प्रभाव, समाज पर उसके असर तथा कानून व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। कार्यशाला के दौरान उपस्थित लोगों ने भी अपने विचार साझा किए और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु फरुख जी का विशेष आभार व्यक्त किया गया। अंत में संस्थान अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल एवं स्टाफ सदस्य दिनेश शर्मा, कुलदीप सिंह, अमित, करण सिंह आदि उपस्थित रहे।
