स्मार्ट हलचल।स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ब्लॉक करौली के प्रधानाचार्य गोविंद सहाय प्रजापत ने बताया कि आज बंदे गंगा जल संरक्षण,जन अभियान(गंगा दशहरे)के उपलक्ष्य में मॉडल स्कूल करौली में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी प्रथम स्थान अर्पित मीणा,द्वितीय स्थान स्वदेश जगरबाड,तृतीय स्थान प्रदीप करसौलिया ने प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में रोशनी जाटव ने प्रथम स्थान दीपक जाटव द्वितीय स्थान,प्रिंस सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।गंगा दशहरे के उपलक्ष में मॉडल स्कूल करौली के स्टाफ और विद्यार्थियों ने रंणगमा ताल पर सफाई और वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को एक पेड़ मां के नाम और जल संरक्षण के तरीकों के बारे में बताया गया। रंणगमा ताल पर सफाई अभियान में मॉडल स्कूल करौली के स्टाफ में राजेश कुमार मीणा,निशा अग्रवाल, सोनपाल जाटव,लक्ष्मीकांत, हंसराम मीना,पीयूष कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
