कांग्रेस ने नीट पेपर लीक पेट्रोल डीजल दामों में बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल/ भवानी मंडी.राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा पेट्रोल, डीजल गैस एवं नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में एवं बढ़ती मंहगाई के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी भवानी मंडी ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार के नेतृत्व में उप खंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उप खंड कार्यालय के सामने विभिन्न मांगों, पेट्रोल डीजल, गैस की बढ़ती हुई किमतों एवं नीट पेपर लीक मामले में एन टी ए कि विफलता और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को गिरफ्तार करने, सहकारिता एवं तुलाई केंद्रों पर बारदान नहीं मिलने आदि समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
बार बार प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर लीक होने से बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है उस पर केंद्र सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही हैं।
केंद्र सरकार द्वारा बार-बार ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है।
विधानसभा प्रभारी नेमी गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है जनता के हक के लिए हर सम्भव सरकार के खिलाफ आवाज उठाओ।
इस दौरान ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में एकत्रित हुए।
इस दौरान उपस्थित विधानसभा प्रभारी नेमी गुर्जर, ब्लाक अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया, प्रदेश सचिव चंद्र सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष रोड सिंह कुंडी खेड़ा,पूर्व चेयरमैन कैलाश बोहरा, पूर्व उपाध्यक्ष अनिल मीणा, संगठन मंत्री कालु लाल सालेचा, मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह गुर्जर, रामचंद्र वर्मा,बालु सिंह जिला महासचिव,,एस सी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हेमंत बैरवा, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, सेवादल प्रदेश सचिव अख़्तर अली,प्रदेश सचिव करुणा देवी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ विकास पांडे,ब्लाक महासचिव कृपाल सिंह कोटड़ा, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदिप सालेचा, अर्जुनसिंह मालखेड़ा,ब्लाक उपाध्यक्ष चैन सिंह सिसौदिया, पूर्व जनपद विक्रम सिंह मोलडा, सेवादल ब्लाक अध्यक्ष आनंद काला,ओ बी सी ब्लाक अध्यक्ष नारायण सिंह लौर, पूर्व पार्षद हखिम ख़ान,राम गोपाल पाटीदार, पूर्व युआ अध्यक्ष सोभाग लौर, पूर्व सरपंच उमराव सिंह चौहान, जिला सेवादल कोर्डिनेटर अविनाश परमार, नगर सचिव फरीद उद्दीन,एस सी नगर अध्यक्ष अरूण तंवर, हलिम भाई, दशरथ खारोल,अमर लाल,दौलत सिंह, रामकरण मेघवाल , वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरजमल ठकराल,अजमल खान,लखन बैरागी, नगर उपाध्यक्ष हसीब चौधरी, रमेश मेघवाल ब्लाक उपाध्यक्ष एस सी, महेन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष पगारिया, मिश्रोली मंडल अध्यक्ष ओ बी सी गोपाल तंवर, गोविंद सिंह,राजा राम ब्लाक उपाध्यक्ष एस सी, नेपाल सिंह उपाध्याय, आदि उपस्थित रहे।