रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल /भवानी मंडी राजस्थान पेंशनर समाज के आव्हान पर उप शाखा पचपहाड भवानी मंडी के द्वारा उपखंड अधिकारी भवानी मंडी के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार जयपुर को आरजीएचएस के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा सुविधा बिना किसी व्यवधान के नियमित रूप से उपलब्ध करवाने बाबत ज्ञापन दिया गया ।
उपशाखा अध्यक्ष गिरधर गोपाल शर्मा ने बताया कि पिछले 1 वर्ष से आरजीएस योजना अंतर्गत पेंशनर्स को अनुमोदित अस्पतालों से निःशुल्क उपचार एवं फार्मा स्टोर्स से निशुल्क दवाइयां लेने में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस समस्या से चिकित्सा विभाग एवं आरजीएचएस के अधिकारियों कोअवगत करवा दिये जाने के पश्चात भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला पेंशनर समाज मांग करता है कि आरजीएचएस को बीमा मोड पर ना दिया जाए , आरजीएचएस की मूल योजना में कोई छेड़छाड़ न किया जाए, बहिष्कार अवधि में कराएं इलाज की राशि का भुगतान किया जाए,अनुमोदित अस्पतालों एवं फार्मा स्टोर्स को नियमित भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि वृद्ध पेंशनरों को परेशानी न उठानी पड़े ज्ञापन देने वालों में उपशाखा अध्यक्ष गिरधर गोपाल शर्मा सचिव अशोक कुमार सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य बालचंद सेन, बालमुकुंद त्रिवेदी घासी लाल मीणा, मुकुट बिहारी नरेंद्र कुमार वर्मा, सुरेश मालवीय ईश्वर चंद्र शर्मा, पारस जैन दिनेश कुमार गुप्ता ,राजेंद्र आचार्य ,दिनेश शर्मा, राधेश्याम वर्मा ,बकाउल्लाह खां, शिव शंकर शर्मा, सत्यनारायण गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।
