अनिल जांगिड़
बिजयनगर।स्मार्ट हलचल।भारत सरकार की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत नगर पालिका बिजयनगर क्षेत्र में चल रहे मकान सूचीकरण एवं हाउसहोल्ड गणना कार्य की समीक्षा को लेकर सोमवार को पालिका सभागार में सुपरवाइजर्स की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला स्तर से पहुंचे जिला अधिकारी कैलाश उपाध्याय, मास्टर ट्रेनर ताराचंद जांगिड़ एवं फील्ड ट्रेनर लोकेश कुमार वर्मा ने सुपरवाइजर्स से जनगणना कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान नजरी नक्शा निर्माण, मकान सूचीकरण तथा फील्ड में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने सुपरवाइजर्स द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट का परीक्षण करते हुए जनगणना कार्य को समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद अधिकारियों ने फील्ड निरीक्षण कर प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को मौके पर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
बैठक में चार्ज अधिकारी एवं नगर जनगणना अधिकारी प्रताप सिंह भाटी सहित सभी 12 सुपरवाइजर्स उपस्थित रहे।
