अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय रैगर महापंचायत संघ के तत्वावधान में ब्यावर जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) डॉ. अनुकृति उज्जैनिया का भव्य स्वागत कर उन्हें ‘रैगर रत्न’ से सम्मानित किया गया।संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट घनश्याम फुलवारी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर डॉ. उज्जैनिया के ब्यावर एएसपी का पदभार ग्रहण करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक बंशीलाल सिंगाड़िया व वीरम राम भट्ट ने उन्हें साफा पहनाया। वहीं, जिला अध्यक्ष कामोदर प्रसाद मौर्या, जगदीश प्रसाद सुखधामी और बाबूलाल पंवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
नारी शक्ति और सामाजिक हित पर चर्चा
इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट घनश्याम फुलवारी ने समाज का गौरव बढ़ाने वाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया को “रैगर रत्न” मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। फुलवारी ने कहा कि डॉ. उज्जैनिया की यह उपलब्धि समाज में नारी शक्ति और नारी सम्मान को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी प्रेरणा है, जिसके लिए पूरा समाज उनका आभार व्यक्त करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। सम्मान के दौरान एएसपी डॉ. अनुकृति उज्जैनिया के साथ प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक विकास और शहर के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा भी की।
यह रहे उपस्थित
इस गरिमामयी अवसर पर एडवोकेट घनश्याम फुलवारी, बंसीलाल सिंघाड़िया, बीरम राम भट्ट, बाबूलाल पंवार, जगदीश प्रसाद सुखधामी, बिरदी चंद खोरवाल, घनश्याम दास फुलवारी, भगवान दास तंवर, चेतन भट्ट, हेमराज चौरोटियां, गणपत कुर्डिया, ओमप्रकाश झारोटिया, जगदीश प्रसाद कॉमरेड, दुर्गा लाल जाग्रत, सौभागमल खोरवाल, दिनेश चंद्र सिंघाड़िया, कमल कुमार सिंघाड़िया, रामचंद्र टेलर, चिमन लाल बालोटिया, मोहन फौजी, शंकर लाल सुवासिया, छगन लाल उदैनिया और हेमंत कुमार सिंगाड़िया सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एएसपी को कार्यभार संभालने की बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
