काछोला 27 मार्च –
स्मार्ट हलचल/काछोला कस्बे के वीर तेजाजी चौक मंदिर परिसर में रंग उत्सव सखियों के रंग अपनों के संग फागोत्सव मनाया गया। महिला मंडल द्वारा सदस्य परंपरागत फागुनी वेशभूषा में आई और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फागोत्सव मनाया। ठीठोडा जागीर के पूर्व सरपंच बाला देवी काष्ट ने बताया कि राधा-कृष्ण के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर फूलों से होली खेली। इसके बाद महिला मंडल की कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को अबीर का टीका लगाकर एवं पुष्प भेंट किया।
इस मौके पर सामूहिक रूप से सभी सदस्यों ने फूलों की पंखुडिय़ों के साथ रंगोत्सव मनाया और होली के गीतों पर सामूहिक नृत्य किया। मौके पर महिला मंडल की कार्यकर्ता एवं बड़ी तादाद में कस्बे की महिलाओं ने भगवान के भक्तों पर फूलों की होली खेल कर फागोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।