नीरज मीणा
महुवा।स्मार्ट हलचल/ पेंशनर समाज महुवा के बैनर तले उपखंड अधिकारी सुश्री मनीषा रेशम को राजस्थान पेंशनर समाज के आवाहन पर महुवा तहसील अध्यक्ष अरविंद पालीवाल के नेतृत्व मेंपेंशनरो द्वारा उपखंड अधिकारी कार्यालय महुवा में पहुंचकर ज्ञापन दिया गया।
तहसील अध्यक्ष अरविंद पालीवाल ने बताया कि सोमवार को राजस्थान पेंशनर समाज जयपुर व जिला पेंशनर समाज दौसा के आवाहृन पर राज्य के 350 ब्लॉक स्तरीय राजस्थान पेंशनर समाज द्वारा दिए जाने वाले ज्ञापन के अंतर्गत राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा महुवा द्वारा महुवा तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार पालीवाल की अध्यक्षता में सुश्री मनीषा रेशम एसडीएम महुवा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन में पिछले दिनों RGHS इलाज को लेकर बने गतिरोध को निजी चिकित्सालय व राज्य सरकार के मध्य हुए समझौते से भी RGHS को बीमा मोड से बाहर रखने का संशय बरकरार है साथ ही ओपीडी इलाज व हड़ताल के दौरान पेंशनर द्वारा इलाज पर व्यय पुनर्भरण की व्यवस्था भी नही है अतः RGHS के माध्यम से दुरपयोग को रोकने के साथ पूर्व की भांति RGHS के अंतर्गत पेंशनर्सो की सभी सुविधाएं यथावत रखने की मांग प्रस्तुत की गई।बड़ी संख्या में तेज गर्मी के उपरांत भी बुजुर्ग पेंशनर अपनी वेदना को ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व डीडीओ एवं संरक्षक श्रीमती प्रेमवती शर्मा,श्री लक्ष्मण प्रसाद पाठक, दुलीचंद सैनी, भंवर सिंह नरूका, ताराचंद शर्मा, मोहनलाल धनेटवाल, शिवरतन गुप्ता ,मिश्ररू खान, विजय सिंह चौहान, रामगोपाल शर्मा, रघुवीर सिंह गौड़, गोपाल लाल शर्मा, सुरेंद्र कुमार शर्मा,महेश चंद्र बंसल, राधेश्याम मीणा, विजय सिंह चौहान,ओमप्रकाश योगी, गिरधारी लाल गुप्ता, मोहनलाल तिवारी महेंद्र सैंडल सहित दर्जनोंपेंशनर उपस्थित रहे।