(अनिल जांगिड़)
स्मार्ट हलचल।बिजयनगर कांग्रेस के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अंकित तातेड़ की अध्यक्षता में राज दरबार सिटी ऑफिस पर ‘चाय पे चर्चा’ एवं एक विशेष संगठनात्मक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में बिजयनगर के सभी नवनियुक्त 40 वार्ड अध्यक्षों का माला पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस दौरान नगर अध्यक्ष अंकित तातेड़ ने सभी वार्ड अध्यक्षों से व्यक्तिगत परिचय कर उन्हें संगठन व जनहित की जिम्मेदारियां सौंपी। सभी 40 वार्ड अध्यक्षों ने एक सुर में नगर अध्यक्ष अंकित तातेड़ में पूरा विश्वास जताते हुए संकल्प लिया कि वे संगठन में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और आने वाले चुनावों में बिजयनगर में ऐतिहासिक बहुमत के साथ कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे।
**सेवा दल और वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ाया हौसला:**
बैठक में दोलत , मूलसिंह, जिला महासचिव पियुल लुणावत, ब्लॉक मसूदा कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष रामलाल जी नगवाड़ा ने अपनी पूरी टीम के साथ नगर अध्यक्ष अंकित तातेड़ को विश्वास दिलाया और कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक में गोपाल स्वरूप कुमावत, ,नवीन कुमार सोनी, अशोक कर्णावट,विजय अग्रवाल, कैलाश जाट,गंगा सिंह, इकबाल मोहम्मद सुभाष लोढ़ा,महबूब खान केलू, ओमप्रकाश मेघवाल, भोपाल सिंह, राजेंद्र गुर्जर, मेहरूद्दीन, सुभाष लोढा, राजेश, प्रदीप बडोला, उस्मान पठान, जितेंद्र कुमार बैरवा, ऋषि दत्त, अनिल कचरा, राहुल सोनी, लोकेश मावता, श्याम सुन्दर शर्मा, शहजाद मोहम्मद (मंसूरी), ओम प्रकाश मेधवंशी, ऋषि जांगिड़, दाऊद भाई कुरैशी, अनीस अंसारी, अकरम खान, फिरोज खान, हबीब खान, अनवर पठान, आजाद पठान, अमित जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एकजुटता प्रदर्शित की।
**शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार:**
नगर अध्यक्ष अंकित तातेड़ ने इस नई टीम के गठन पर राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ,जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी, संग्राम सिंह गुर्जर एवं राकेश पारीक सहित कांग्रेस के सभी गणमान्य शीर्ष नेताओं का सहृदय आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
