(महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा | स्मार्ट हलचल।शहर में आमजन को राहत देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में मंदिर के बाहर जानवर की खाल और अपशिष्ट पदार्थ मिलने की गंभीर घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश कर दिया। घटना को सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश मानते हुए पुलिस ने पूरी गंभीरता से जांच शुरू की और कम समय में मामले का खुलासा कर दिया।
घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति बन गई थी, लेकिन कोतवाली थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हालात संभाल लिए। मामले के खुलासे पर जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कोतवाल हनुमान चौधरी, एएसआई हरीश कुमार और उनकी टीम को बुलाकर शाबाशी दी तथा सम्मानित किया।
