भीलवाड़ा(महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल।राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने जोधड़ास गांव की एक निजी कॉलोनी में बिजली कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए विद्युत विभाग से कार्रवाई की जानकारी मांगी है। संगठन ने तीन दिन में जवाब नहीं मिलने पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिला अध्यक्ष रतनलाल आचार्य के नेतृत्व में सौंपे गए पत्र की प्रतियां जिला कलेक्टर और विद्युत विभाग के एमडी अजमेर को भी भेजी गई हैं।
