खजूरी गांव में नवकुण्डात्मक गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

खजूरी गांव में नवकुण्डात्मक गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

अलकेश पारीक
खजूरी, स्मार्ट हलचल। गांव में तीन दिवसीय नवकुण्डात्मक गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। आयोजन की शुरुआत प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।
भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान गायत्री मंत्रों और जयघोषों से पूरा गांव गूंज उठा। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से शामिल हुए। कलश यात्रा का समापन गायत्री मंदिर परिसर में हुआ, जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ नवकुण्डात्मक गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।
आयोजन में गांव के सभी समाजों एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि तीन दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कलश यात्रा में रामाकांत पारीक, कैलाश चंद्र वैष्णव, घनश्याम पारीक, शिवेंद्र पारीक, लक्ष्मीकांत पारीक, राजेश पारीक, चंद्रप्रकाश पारीक, पुरुषोत्तम पारीक, नरेंद्र पारीक, सत्येंद्र दाधीच, दुर्गालाल पारीक, विष्णुदत्त तिवाड़ी, दिनेश पारीक, श्याम पारीक, बालकृष्ण पारीक, राजेंद्र वैष्णव, राजमल सोनी,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय आयोजन में होंगे धार्मिक कार्यक्रम
तीन दिवसीय आयोजन के तहत कलश यात्रा के पश्चात विधि-विधान से पूजन एवं सत्संग आयोजित किया गया। मंगलवार शाम को प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन हुआ। वहीं बुधवार को प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक हवन-पूजन एवं प्रज्ञा पुराण कथा आयोजित की जाएगी। गुरुवार प्रातः हवन एवं पूर्णाहुति के साथ आयोजन का समापन होगा।