भवानीमंडी के चिकित्सक ने अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान को स्टील फर्नीचर के लिए भेंट किए 1.51 लाख रुपए
स्मार्ट हलचल /रणवीर सिंह चौहान भवानी मंडी. कस्बे में असहाय और निराश्रित लोगों के लिए संचालित अन्न क्षेत्र भवानी मंडी के चिकित्सक डॉ एम एलआहूजा ने 1. 51 लाख रुपए के स्टील फर्नीचर दिए अन्य क्षेत्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने बताया कि
भवानीमंडी में अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान 52 वर्षों से लगातार असहाय गरीबों एवं निराश्रित लोगो को भूख से बचाने के लिए प्रतिदिन गर्म भोजन प्रदान कर रहा है एवं वंचित लोग सुविधा के साथ भोजन प्राप्त कर सके यह सोच रखते हुए अन्न क्षेत्र के द्वारा नगर के दानदाताओं के सहयोग से भवन का निर्माण करवाया गया है, नवनिर्मित भवन में असहाय, वंचित लोग सम्मान और सुविधा के साथ भोजन कर सके इसी उद्देश्य को लेकर नगर के समाजसेवी चिकित्सक डॉ एम. एल. आहूजा के द्वारा अपने पिता तुलसीराम आहूजा की स्मृति में अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान को एक लाख इक्यावन हजार रुपए की राशि का स्टील फर्नीचर भेंट किया है, जिसके लिए अन्न क्षेत्र के पदाधिकारीयों ने डॉक्टर आहूजा का माला और शाल पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर अन्नक्षेत्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, छगनलाल जैन, बल्लभदास गुप्ता, कैलाश गुप्ता कंपाउंडर, कमलेश गुप्ता दलाल, अमित गुप्ता, अहिंसा गौशाला अध्यक्ष प्रकाशचंद्र गुप्ता बीमा इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।
अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने बताया कि लगातार 52 वर्षों से अन्न क्षेत्र जरूरतमंद असहाय लोगों को भोजन प्रदान कर रहा है एवं निराश्रित लोगों की संख्या बढ़ने पर जगह की कमी को महसूस करते हुए अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान के द्वारा पास की जमीन खरीद कर नगर के समाजसेवियों एवं भामाशाहों के सहयोग से दो मंजिल भवन का निर्माण करवाया गया है जिससे निराश्रित लोग सम्मान और सुविधा के साथ बैठकर अपना भोजन कर सके।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ एम. एल. आहूजा के अनुसार पुरुषोत्तम मास में दान का महत्व है एवं अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान अपने सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य कर रहा है उसी से प्रभावित होकर अपने पिता तुलसीराम आहूजा की स्मृति में उन्होंने स्टील फर्नीचर भेंट किया है, सक्षम लोगों को सम्मान सभी देते हैं परंतु निराश्रित लोगों को सम्मान और सुविधा के साथ भोजन प्राप्त हो सके इसी लक्ष्य को लेकर उन्होंने यह दिया है। वही संरक्षक कालूलाल सालेचा एवं नंदकिशोर सोनी ने आभार प्रकट करते हुए कहा की नवीन भवन के निर्माण एवं उसे सुसज्जित बनाने में नगर के भामाशाह बंधुओ का बढ़-चढ़कर सहयोग प्राप्त हो रहा
