वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान,डाइट में डीएलएड छात्रों ने ली जल संरक्षण की शपथ

उदयपुर 25 मई
स्मार्ट हलचल।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर में गंगा दशमी के अवसर पर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान”के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
संस्था प्रधान शीला काहाल्या के अनुसार राजस्थान सरकार द्वारा 25 मई से 5 जून 2026 तक यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को संस्थान के कार्मिकों के साथ ही डीएलएड छात्रों द्वारा जल संरक्षण की शपथ ली गई।

इस अवसर पर प्राध्यापक हरिदत्त शर्मा द्वारा गंगा दशमी के महत्त्व एवं जल संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी गई
साथ ही आगामी हल्दीघाटी युध्य की 450वीं वर्षगांव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमो की चर्चा भी की गई।

इस अवसर पर पी एस टी ई की प्रभागाध्यक्ष डॉ अंजली जैन एवं सह प्रभारी सुनिल बिश्नोई उपस्थित रहे।