स्मार्ट हलचल की खबर का बड़ा असर, गुरला में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले पेट्रोल पंप को किया सीज

भीलवाड़ा । गुरला में श्रीनाथ पेट्रोल पंप द्वारा नियमों की अनदेखी करने का मामला सामने आने के बाद स्मार्ट हलचल ने इस लापरवाही को प्रमुखता से प्रकाशित किया । जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया ओर पेट्रोल पम्प को सीज कर दिया । अग्रिम आदर्शों तक पेट्रोल पंप पर बिक्री और निर्माण कार्य पर रोक रहेगी । स्मार्ट हलचल ने उक्त खबर को ” सरेआम नियमों की उड़ रही धज्जियां : गुरला के श्रीनाथ पेट्रोल पंप पर वेल्डिंग की चिंगारियों के बीच भरा जा रहा पेट्रोल डीजल, खुले ड्रमों में धड़ल्ले से हो रही सप्लाई ” शीर्षक के साथ मंगलवार, बुधवार के अंक में प्रकाशित किया था । जिसके बाद प्रशासन ने एक्शन लिया और डीएसओ अमरेंद्र मिश्रा की अगुवाई में टीम निर्कायवाही करते हुए पंप को सीज कर दिया । गौरतलब है कि जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों ओर सुरक्षा मापदंडों के बावजूद श्रीनाथ पेट्रोल पंप पर नियमों की अवहेलना की जा रही थी । जहां निर्माणाधीन शेड पर वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था उसी के पास वाहनों में पेट्रोल डीजल भरा जा रहा था, चिंगारियों के बीच वाहनों में पेट्रोल डीजल भरा जा रहा था जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता था इतना ही नहीं पंप द्वारा ट्रेक्टर ट्रॉलियों में रखे बड़े ड्रमों में भी बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के ईंधन की सप्लाई की जा रही थी । उक्त लापरवाही को स्मार्ट हलचल ने प्रमुखता से उजागर किया था ।