Homeभीलवाड़ाजनता भाजपा को करारा जवाब देगी, चौधरी की पूरे राजस्थान में पहचान-...

जनता भाजपा को करारा जवाब देगी, चौधरी की पूरे राजस्थान में पहचान- राठौड़

*राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल को कटघरे में खड़ा किया जाएगा
*राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा के तीन महीने के जनविरोधी कार्यकाल से जनता ऊब चुकी

(हरिप्रसाद शर्मा)

अजमेर/स्मार्ट हलचल/अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी की शुक्रवार को नौ नंबर पेट्रोल पंप के पास टोरेंटो पैलेस में आयोजित नामांकन जनसभा में पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने शिरकत की। नामांकन जनसभा को संबोधित करते पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी को भारी मतों से चुनाव जिताने का आह्वान किया।
राठौड़ ने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी कि अजमेर ही नहीं, वरन पूरे प्रदेश में किसान नेता के रूप में पहचान है। रामचंद्र चौधरी ने किसानों के लिए बहुत काम किया है। चौधरी पिछले 30 साल से लगातार डेयरी अध्यक्ष बनकर पशुपालकों और अजमेर वासियों की सेवा कर डेयरी का नाम रोशन कर रहे हैं। इसलिए अब हम सब को मिलकर भारी मतों से चुनाव जीताकर इनकी पगड़ी की लाज बचानी है।

उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्ष को परेशान करने वाली केंद्र की भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। देश की जनता लोकसभा में चुनाव इसका करारा जवाब देगी और कांग्रेस का भरपूर समर्थन करेगी। हमारे नेता राहुल गांधी देश का भविष्य हैं और देश की जनता हमारी पार्टी और हमारे इंडिया महागठबंधन के साथ है। देश की जनता चाहती है कि केंद्र में राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री बने।

उन्होंने ने राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल को भी कटघरे में खड़ा किया और कहा कि राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा के तीन महीने के जनविरोधी कार्यकाल से जनता ऊब चुकी है, जिसका जवाब इस लोकसभा चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद और राज्य की भाजपा सरकार से जनता दुखी और त्रस्त है। इससे पहले पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने लोकसभा प्रत्याशी चौधरी का माल्यार्पण कर बधाई दी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES