भीलवाड़ा । जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संस्था कार्यालय में बैठक आयोजित की गई| भीलवाडा ब्लड सेंटर के महेंद्र सैनी, त्रिलोक वर्मा ने बताया कि गंगा फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट भीलवाड़ा द्वारा विराट रक्तदान शिविर का आयोजन 1 जून 2026 को दाधीच भवन, प्राइवेट बस स्टैंड भीलवाड़ा में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसमें 500 यूनिट का लक्ष्य रखा है|
जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहरलाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सहसचिव आदित्यसिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली कार्यकारिणी मनोनीत सदस्य पंकज पंचोली, राघवेन्द्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़, आनंद शर्मा सहित एडवोकेट अशोक जैन, अनिल कुमार पारीक, सूर्यप्रकाश सरगरा, दीपक खूबवानी, अमित देराश्री ने विराट रक्तदान शिविर के आयोजन का पोस्टर विमोचन किया|
अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ ने बताया कि रक्तदान जीवनदान है| रक्तदान से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है, प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए| उन्होंने अधिवक्ताओं व आमजन से अपील की हैं कि अधिक से अधिक रक्तदान कर इस मानवता के पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करे| जिला अभिभाषक संस्था द्वारा भी इस विराट रक्तदान शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया जाएगा|
