खबर का बड़ा असर : निर्माणाधीन पुलियाओं का विधायक कोठारी एवं यूआईटी अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दिपावली तक मिल सकती है पुलिया की सौगात

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सितंबर तक कार्य पूर्ण करने का दावा

भीलवाड़ा/उपनगर सांगानेर क्षेत्र में पिछले करीब छह वर्षों से निर्माणाधीन पुलिया एवं बदहाल वैकल्पिक मार्ग को लेकर स्मार्ट हलचल ने बुधवार के अंक में शीर्षक “डबल इंजन की सरकार में गति ट्रैक पर नहीं, निर्माणाधीन पुलिया, क्षेत्रवासियों में भरी आक्रोश चक्का जाम करने की चेतावनी” के साथ प्रकाशित कर प्रशाशन ओर जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकर्षित  किया । इस बीच आखिरकार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की सक्रियता देखने को मिली। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार उठाई जा रही समस्याओं तथा समाचार प्रकाशन के बाद विधायक अशोक कोठारी ने नगर विकास न्यास (यूआईटी) अधिकारियों के साथ विभिन्न निर्माणाधीन पुलियाओं और ओवरब्रिजों का निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बुधवार को विधायक कोठारी ने अपनी टीम एवं यूआईटी अधिकारियों के साथ भीलवाड़ा-अजमेर मार्ग स्थित निर्माणाधीन जोधड़ास रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि ओवरब्रिज के महत्वपूर्ण 90 मीटर लंबे स्ट्रक्चर के निर्माण के लिए डिजाइन एवं नक्शा रेलवे विभाग को स्वीकृति हेतु भेजा ।