पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की 62 वी पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

रणवीर सिंह चौहान

भवानी मंडी
स्मार्ट हलचल/देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कि 62 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी भवानी मंडी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर व दो मिनट का मोन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।वक्ताओं ने पंडित नेहरू को एक महान देश भक्त और विद्वान बताया कि देश की आजादी के लिए पंडित नेहरू लगभग बारह साल तक जेल में रहे, उन्हें हरित क्रांति का जनक भी कहा जाता है पंडित नेहरू ने देश में कई बांधों का निर्माण करवाया है, आज़ हमारे नजदीक में गांधी सागर बांध है उस कि नींव भी पंडित नेहरू ने ही रखी थी।
इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश करावन, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल मीणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोकेश गुप्ता,राम गोपाल पाटीदार, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद जैन पिंटू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल जायसवाल, सेवादल ब्लाक अध्यक्ष आनंद काला, पूर्व पार्षद हखिम ख़ान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन आचोलिया, गणेश सालेचा, राजिक अंसारी, मोहम्मद सलीम खान,कैलाश भारती, पूर्व पार्षद राम बेरवा, नगर उपाध्यक्ष हसीब चौधरी, विक्की बैरवा,सेवादल उपाध्यक्ष भैरू लाल चौधरी, आदि उपस्थित रहे