गंगापुर – भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडा एवं पशुओं के लिए टंकी वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ । भारत विकास परिषद गंगापुर शाखा द्वारा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों एवं पशुओं के संरक्षण एवं सेवा हेतु पक्षियों के लिए 201 परिंडा और पशुओं के लिए 51 टंकी (जल पात्र) का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आज दिनांक 27 मई को प्रातः 09:30 बजे बस स्टैंड पर संपन्न हुआ।
शाखा सचिव दिनेश कुमार श्रोत्रिय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शाखा के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों को परिंडे एवं टंकिया वितरित किए गए तथा सभी को अपने-अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में इन्हें लगाकर नियमित रूप से जल भरने के लिए प्रेरित किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य गर्मी के मौसम में प्यास से व्याकुल पक्षियों और पशुओं को राहत प्रदान करना है।
इस अवसर पर शाखा के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के रिजनल महासचिव संदीप बाल्दी ,गौ सम्मान अभियान के राज्य प्रभारी एवं पूर्व सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा बहादुर सिंह गुर्जर, शाखा अध्यक्ष चमन लोसर, ,कोषाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ,परिषद सदस्य भेरू लाल सुराणा ,पवन रुइया ,पवन लोहिया,नंद किशोर तेली ,महिला सदस्या दया सैनी ,विमला साहू एवं इरफान मंसूरी गंगापुर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शाखा अध्यक्ष चमन लोसर ने कहा कि इस पुण्य कार्य में सहभागी बनकर अधिक से अधिक स्थानों पर परिंडे लगाएं और नियमित रूप से जल भरकर पक्षियों की सेवा करें।
