(महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल।जिला अभिभाषक संस्था में आयोजित बैठक के दौरान गंगा फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 1 जून को होने वाले विराट रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। शिविर दाधीच भवन, प्राइवेट बस स्टैंड में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।
संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ ने कहा कि “रक्तदान जीवनदान है” और प्रत्येक व्यक्ति को मानवता के इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं एवं आमजन से अधिकाधिक रक्तदान करने की अपील की।
इस दौरान महिपाल सिंह राणावत, पंकज दाधीच, मनोहरलाल बुनकर, रवि गोरानी वंदना आमेटा सहित कई अधिवक्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
