किशन खटीक/
रायपुर 28 मई । उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डाॅ. महाराज सिंह के निर्देशानुसार रायपुर ब्लॉक के बोराणा में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क आयुर्वेद परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में आमवत(गठिया), संधिवात(जोड़ों का दर्द), प्रमेह, अम्लपित्त, अर्श, भगंदर, श्वास-कास, उदर रोग इत्यादि के 143 रोगियों की बी.पी., शुगर, टाइफाइड, मलेरिया आदि नि:शुल्क जांच की गई तथा आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गई। आमजन को स्वस्थ जीवन शैली हेतु आहार-विहार, दिनचर्या, मौसमी बीमारियों से बचाव व योग की जानकारी प्रदान की गयी। ब्लॉक आयुर्वेद नोडल प्रभारी डॉ. धर्मपाल खोवाल ने बताया की शिविर में डॉ.पुष्कर लाल गाड़िया लोहार ने शिविर मे आए रोगियो को योग के लाभ, कपिंग थेरेपी, प्राकृतिक चिकित्सा के लाभ की जानकारी प्रदान की, तथा शिविर की व्यवस्था मे डॉ. पुष्कर व राजस्थान गाड़िया लोहार युवा विकास संस्थान का विशेष सहयोग रहा। स्टाफ मे डॉ. रामलाल, कंपाउडर- दुर्गेश कुमार मीणा, मनोज कुमार मीणा, नर्स- पूजा तेली, वर्षा कुमारी शर्मा, विष्णु कुमारी सुथार सभी ने टीम वर्क के रूप में सराहानिय कार्य कर के शिविर को सफल बनाया।
