साईबर फ्रॉड में संलिप्त म्यूल खाता धारक के खिलाफ पुलिस थाना भवानीमण्डी की प्रभावी कार्यवाही

बैंक खाता बेचने वाला म्यूल खाता धारक राहुल राठौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आरोपी राहुल राठौर के कब्जे से 04 बैंक पास बुक, 04 एटीएम कार्ड, 03 चेक बुक की जप्त।

रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/ भवानी मंडी भवानी मंडी पुलिस ने साइबर फ्रॉड में लिफ्त म्युल खाताधारक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया उसके पास चार पासबुक चार एटीएम कार्ड तीन चेक बुक जप्त की गई
*पुलिस थाना भवानीमण्डी :–* जिला पुलिस अधीक्ष क अमित कुमार ने बताया कि वर्तमान में बढ़ते हुए साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं साइबर अपराध में संलिप्त खाता धारकों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु सभी थानाधिकारियों को थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्यवाही हेतु विशेष अभियान रखा है। जिसके अंतर्गत पुलिस थाना भवानीमण्डी द्वारा थाना हाजा पर विशेष टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा साइबर अपराध में संलिप्त म्यूल बैंक खाता धारक राहुल राठौर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।

*घटना विवरण:–* दिनांक 26 मई श्री हरविरेन्द्र सिंह सउनि को म्यूल खाता व पोस सिम अभियान के तहत एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा पचपहाड़ में राहुल राठौर द्वारा स्वयं के बैंक खातों को म्यूल बैंक खातों के रूप में उपयोग कर उन म्यूल बैंक खातों के माध्यम से बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी करते हैं। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पाया गया कि राहुल राठौर द्वारा स्वयं के म्यूल बैंक खातों के माध्यम से साइबर फ्रॉड कर लाभ प्राप्त करते हैं इत्यादि पर प्रकरण दर्ज किया गया।

*कार्यवाही पुलिस:–* जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन एवं मनोज कुमार सोनी आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त भवानीमण्डी के निकटतम सुपरविजन में प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना भवानीमण्डी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा प्राप्त सूचना व तकनीकी विश्लेषण द्वारा साइबर अपराध में संलिप्त बैंक खातों व खाता धारकों की जानकारी प्राप्त की गयी। दिनांक 27 मई को म्यूल खाता धारक राहुल राठौर पुत्र श्री बालचंद जाति राठौर निवासी फुलसदन पचपहाड़ थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड़ को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 04 बैंक पास बुक, 04 एटीएम कार्ड, 03 चेक बुक जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।

*गिरफ्तार आरोपीगण:–*
01. राहुल राठौर पुत्र श्री बालचंद जाति राठौर निवासी फुलसदन पचपहाड़ थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड़

*गठित टीम:–*
प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी . श्री हरविरेन्द्र सिंह स.उ.नि. पुलिस थाना भवानीमण्डी
श्री तेजेन्द्र सिंह कानि 1379 पुलिस थाना भवानीमण्डी
प्रेमाराम कानि 657 पुलिस थाना भवानीमण्डी
हरिराम सैनी कानि 1258 पुलिस थाना