जयपुर-सांवरिया जी नई बस सेवा का लाडपुरा चौराहे पर भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं में हर्ष

दोपहर 12 बजे जयपुर से रवाना होकर रात 9:45 बजे पहुंचाएगी सांवरिया सेठ के दरबार; ग्रामीणों ने चालक-परिचालक का किया अभिनंदन
 शिव जांगिड़

लाडपुरा, 28 मई।स्मार्ट हलचल।लाडपुरा चौराहे पर गुरुवार को जयपुर से श्री सांवरिया जी के लिए संचालित हुई नई बस सेवा का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस नई बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं और नियमित यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

बस संचालन की समय-सारणी (Time Table):

मार्ग / प्रस्थान स्थलपहुंचने का समय
जयपुर से प्रस्थान (दुपहर)12:00 बजे
त्रिवेणी आगमनशाम 5:55 बजे
लाडपुरा आगमनशाम 6:20 बजे
बेगूं आगमनशाम 6:55 बजे
चित्तौड़गढ़ आगमनरात 8:15 बजे
श्री सांवरिया जी आगमनरात 9:45 बजे
वापसी मार्ग (सांवरिया जी से जयपुर)
सांवरिया जी से प्रस्थान (सुबह)05:30 बजे
चित्तौड़गढ़ आगमनसुबह 6:40 बजे
लाडपुरा आगमनसुबह 7:55 बजे

बस के लाडपुरा चौराहा पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए बस स्टाफ का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस रूट के शुरू होने से यात्रियों को जयपुर और चित्तौड़गढ़-सांवरिया जी के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिल गई है।

इस अवसर पर महावीर सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, गजराज जैन, प्रभु सनाढ्य, सूरज शर्मा, बबलू सेन, भेरूलाल धाकड़, संतोष मेवाड़ा, अनिल उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और दर्शनार्थी उपस्थित थे।