भीलवाड़ा – राजस्थान नर्सेज यूनियन के बैनर तले आज जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर नर्सिंगकर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी चिकित्सालय में कार्यरत 83 नर्सिंग ऑफिसर के पद समाप्त किए जाने से नर्सिंग यूनियन में भारी आक्रोश है। ये सभी नर्सिंग ऑफिसर लंबे समय से एमजी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अचानक पद समाप्त होने के आदेश के बाद आज नर्सिंगकर्मियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सांसद, जिला कलेक्टर और विधायक के नाम ज्ञापन सौंपा। राजस्थान नर्सेज यूनियन के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावटने बताया कि नर्सिंगकर्मी सालों से भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में सेवा दे रहे हैं। अचानक 83 पदों को समाप्त करने से सभी के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
यूनियन की मुख्य मांग:
इन सभी 83 नर्सिंग ऑफिसर को भीलवाड़ा जिले में ही समायोजित किया जाए। इन्हें जिले से बाहर अन्यत्र नहीं लगाया जाए। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन पदों को वापस समायोजित नहीं किया गया तो नर्सिंगकर्मी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।
