शाहपुरा@(किशन वैष्णव )जिला बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा देकर जिला बहाल करने की मांग का आंदोलन एक वर्ष पांच माह बीत जाने के बाद भी निरंतर जारी है ।जिला बहाल करो संघर्ष समिति महासचिव एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि ब्लैक डे 28 मई को ईद का राजकीय अवकाश होने से आज 29 मई प्रातः 10:15 बजे उपखंड कार्यालय शाहपुरा के बाहर संघर्ष समिति सदस्यों अधिवक्ताओं एवं आमजन ने शांतिपूर्ण शाहपुरा जिला बहाल करो के नारे लगाकर नारेबाजी प्रदर्शन करते हुये शाहपुरा जिले की बहाली की मांग का बाहरवां स्मरण पत्र शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा सयोंजक रामप्रसाद के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम दिया गया और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का किया वादा याद दिलाया । 28 दिसंबर 2024 को शाहपुरा का जिले का दर्जा समाप्त होने के बाद से ही शाहपुरा की जनता प्रतिमाह की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाती है। संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा ने कहा कि एक वर्ष पूर्व में जिला संघर्ष समिति और मुख्यमंत्री की जयपुर में शाहपुरा विधायक की मौजूदगी में वार्ता हुई और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन मिला था । परन्तु सरकार ने बारह महिने बीतने के बाद भी शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा नहीं दिया जिससे आमजन में आक्रोश है। जब तक शाहपुरा को वापस जिले दर्जा नहीं मिल जाता आंदोलन अनवरत जारी रहेगा जारी रहेगा जरूरत पड़ने पर आंदोलन को प्रभावी बनाया जाएगा। संयोजक रामप्रसाद जाट ने कहा कि सरकार शीघ्र शाहपुरा की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा प्रदान करें। इस मौके पर जिला बहाल करो संघर्ष समिति सहसंयोजक सूर्य प्रकाश ओझा संरक्षक सत्यनारायण पाठक हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा राजेन्द्र पाण्डे प्रॉपर्टी एसोसिएशन अध्यक्ष अजय मेहता उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल सोलंकी कोषाध्यक्ष उदय लाल बेरवा सह कोषाध्यक्ष प्रवीण पारीक सहसचिव नूर मोहम्मद रंगरेज उर्फ छोटू संघर्ष समिति सदस्य रामेश्वर लाल धाकड़ रमेशचंद्र मालू मदनलाल कंडारा सुनील मिश्रा महावीर कुमावत जगदीशचंद्र जाट रामचंद्र नायक रामरतन धाकड़ शंकर लाल खटीक सुनील पाराशर अरुण राव राजू अभय गुर्जर वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकचंद नौलखा अनिल शर्मा अधिवक्ता नमन ओझा अंकित शर्मा वीरेंद्र पत्रिया राहुल पारीक मधुसूदन शर्मा अखिल व्यास निखिल व्यास सहित कई सदस्य एव शाहपुरा के आमजन मौजूद रहे।