Homeराज्यउत्तर प्रदेशइटावा शहर के शिवाय का गाना 'बहका शमां' रिलीज

इटावा शहर के शिवाय का गाना ‘बहका शमां’ रिलीज

इटावा शहर के शिवाय का गाना ‘बहका शमां’ रिलीज

60 से अधिक गानों से बनाई पहचान, इटावा के ऊपर लिखा गाना खूब किया गया पसंद

(सुघर सिंह सैफई)

इटावा ।स्मार्ट हलचल/इटावा शहर के करमगंज निवासी कलमकार शिवाय का नया गाना ‘बहका शमां’ देश के प्रसिद्ध म्यूजिक लेबल ग्रूब नेक्सस पर रिलीज होने पर जनपद वासियों ने बधाई दी है। कलमकार सिवाय ने ‘हमाओ इटावा’ गीत से देश भर में अपनी पहचान बनाई थी। इसी के चलते उन्हें उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री सपा सुप्रीमो अखिलेश ने लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया था।

इटावा शहर की बोली को देश भर में प्रचलित करने के बाद इटावा शहर के सिंगर कलमकार शिवाय का गाना “बहका समां” देश एवं उत्तर प्रदेश के उभरते हुए म्यूजिक लेबल ग्रूव नेक्सस पर रिलीज हुआ। इस गाने को कलमकार शिवाय ने लिखा, गाया एवं कंपोज किया है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है,गाने का संगीत निर्देशन ग्रोजेम ने किया है।इस गाने में उनकी सह कलाकार एकता सिंह है एवं गाने के निर्देशक इटावा के रहने वाले रितिक आनंद, सह निर्देशक अरवाज शैख एवं डीओपी ओमजी और गाने में कुछ खास भूमिका कानपुर के रहने वाले शिवांशु मिश्रा ने निभाई हैं। इसके अलाबा कलमकार शिवाय का एक पंजाबी गाना ‘कुड़मा’ को भी काफी पसंद किया गया। यह गाना बालीबुड के म्यूजिक डायरेक्टर ‘रिक्की टी गिफ्टरूलर्स’ के एलबम के लिए गया गया था। शिवाय का गीत ‘श्री राम आ रहे है’ को स्पॉटीफाई पर चार मिलियन से अधिक लोग देख चुके है।
शिवाय को दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी सम्मानित कर चुके है। कलमकार शिवाय सिंगर के साथ साथ रैपर, म्यूजिक कंपोजर, भी है। शिवाय इटावा जनपद के महोत्सव के मंच पर भी अपनी गायिकी का जादू विखेर चुके है।

इटावा शहर व आसपास जनपदों में छिपी प्रतिभा को एक मंच देने के लिए कलमकार शिवाय बहुत जल्द उत्तर प्रदेश को एक म्यूजिक लेबल की सौगात देने वाले है जिसका नाम चंबल म्यूजिक रिकॉर्ड्स है जिसका मुख्य कार्य चंबल घाटी से लगे हुए शहरों के लोगों को संगीत जगत में बड़ा मंच प्रदान करना होगा।
वह अपनी सारी सफलता का श्रेय अपने गुरु एवं राजस्थान के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर कपिल जांगिड़ और रोहतक के दीपक शर्मा को देते हैं।

dharti putra
dharti putra
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
kelash ji teli
bansi ad
dhartiputra
2
ad
logo
Ganesh
RELATED ARTICLES