Homeभीलवाड़ाअग्रवाल के भाजपा प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

अग्रवाल के भाजपा प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल| भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल का टिकिट घोषित होने के साथ ही कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। टिकिट को घोषणा होते ही कोटडी भाजपा नगर अध्यक्ष निर्मल लोढ़ा के नेतृत्व में पुराना बस स्टैंड पर जमकर आतिशबाजी की गई। साथ ही मोदी व भाजपा के जयकारों से वातावरण को गूंजा दिया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुदर्शन गाडोदिया, नगर महामंत्री अनिल लोढ़ा, भाजपा नेता धर्मचंद जीनगर, श्री कल्याण आचार्य, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र तेली, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र हाडा, दुर्गेश टेलर, राजेश आचार्य, देवकिशन सुथार, नारायण प्रजापत, नगर उपाध्यक्ष जंतर सेठी, देवीलाल जाट, सूर्य प्रकाश तेली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES