भोजपुरा में चोरों ने मारा बड़ा हाथ, 45 तोला सोना सहित लाखों के जेवरात और नकदी लेकर भागे, तलवार ओर सरिए से लैस चोर दिखे सीसीटीवी फुटैज में, पीछे के रास्ते से घर में घुसे

रोहित सोनी
आसींद/बदनोर । ब्यावर जिले के बदनोर थाना क्षेत्र के भोजपुरा गांव में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार देर रात अज्ञात चोर घर के पिछवाड़े से जाली तोड़कर मकान में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 45 तोला सोना, 2 किलो चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए हे। इस वारदात के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित प्रभुलाल मेवाड़ा ने बदनोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सुबह उठने पर चोरी की घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक जय सिंह मसूदा और थाना प्रभारी शंभू दयाल पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर और ब्यावर से फॉरेंसिक एवं एमओबी टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दिया है और संदिग्धों की तलाश भी जारी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित के पुत्र सुनील और राकेश मेवाड़ा चेन्नई में व्यवसाय करते हैं, जबकि प्रभुलाल अपने परिवार के साथ गांव भोजपुर में रहते रहते हैं।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है। पुलिस ने CCTV फुटेज में आधा दर्जन चोरों को वारदात से पहले घूमते हुए देखा है। वही चोर फुटेज में लकड़ी तलवार और सरिया लेकर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के पास लगे अहम सुराग के जरिए जल्द ही पुलिस चोरों तक पहुंचने का दावा कर रही है।