सांसद दामोदर अग्रवाल ने चामुंडा माता मन्दिर में वाटर कूलर का किया लोकार्पण मातृशक्ति समाज विकास में भूमिका निभाए

भीलवाड़ा । श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला के निर्देशन पर रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन द्वारा भीषण गर्मी से आमजन को राहत प्रदान करने के शीतल पेयजल अभियान के तहत सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कल्पेश चौधरी, श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान प्रदेश महामंत्री निशा कंवर गौड़, रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन जिलाध्यक्ष सुनीता कंवर राठौड़, संरक्षक वनिता पंवार, संध्या चुंडावत, पार्षद मधु शर्मा, पार्षद ओम पाराशर, भाजपा गणेश मंडल उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि मधुबाला यादव, उपभोक्ता कल्याण समिति युवा प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सरगरा, वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह कानावत ने वाटर कूलर का लोकार्पण किया|
जिलाध्यक्ष सुनीता राठौड़ ने बताया कि सर्वप्रथम सांसद दामोदर अग्रवाल द्वारा चामुंडा माता मंदिर में पूजा अर्चना की गई इसके पश्चात मातृशक्ति द्वारा उपस्थित अतिथियों का उपरना पहनाकर व रावणा राजपूत समाज के आइकॉन मेजर दलपत सिंह शेखावत की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया|
सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन द्वारा भीषण गर्मी में आमजन के लिये शीतल पेयजल की व्यवस्था कर नेहरू तलाई स्थित चामुंडा माता मंदिर में वाटर कूलर भेंट किया है जो सराहनीय है|
महिला प्रदेश महामंत्री निशा कँवर गौड़ ने रावणा राजपूत समाज की विभिन्न मांगो से सांसद दामोदर अग्रवाल को अवगत कराया कि रावणा राजपूत समाज को विभिन्न नामों हजूरी, वजीर, दरोगा रावणा राजपूत जैसे नामों से जाना जाता है इन सभी नामों को विलोपित कर राजस्व रिकॉर्ड में एक नाम रावणा राजपूत नाम अंकित किया जाये, राजस्थान सरकार में हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह बोर्ड में अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति की जाए, चामुंडा माता मंदिर के जीर्णोद्धार में सहयोग किया जाये| सांसद ने उपस्थित मातृशक्ति को आश्वस्त किया कि सभी मांगो को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जायेगा|
इस दौरान जिला महामंत्री नीलम कंवर सोलंकी, संगठन उपाध्यक्ष सीमा कंवर, सोनम कंवर, मनोज कंवर, आरती शेखावत, कोषाध्यक्ष स्वीटी कंवर कानावत, जिला प्रवक्ता सुनीता कंवर जादू, संगठन मंत्री पूजा कंवर, प्रियंका कंवर, गायत्री कंवर, नन्द कंवर, समाजसेवी एडवोकेट पीरू सिंह गौड, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, रवि सिंह गहलोत, मोहित सिंह,सहित समस्त कार्यकारिणी व मातृशक्ति सहित समाजबंधु उपस्थित थे|