भीलवाड़ा 29 मई । भीलवाड़ा में संचालित हो रहे बाल संस्कार शिविर में आज पर्यावरण प्रदूषण हमारी जिम्मेदारी विषय पर योग प्रशिक्षक दुर्गा लाल जोशी ने वार्ता प्रस्तुत करते हुए छोटे बच्चों को बताया कि वह किस प्रकार घर पर त्यौहार शादी पार्टी को आनंददायक बना सकते हैं और पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। भारत स्वाभिमान न्यास महामंत्री प्रेम शंकर जोशी ने खेल के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण प्रदूषण रोकने की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। मीरा शाखा सचिव नीलकमल अजमेरा के अनुसारआज आयोजित हुई गीत/कविता प्रतियोगिता में निर्णायक विष्णु लड्ढा,कविता नुवाल मैं परिणाम घोषित किया जिसमें जूनियर वर्ग मुस्कान प्रथम, पार्थ तोतला द्वितीय, चेतन गवारिया तृतीया स्थान पर रही। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में लक्ष्मी गवारिया प्रथम, किंजल गवारिया द्वितीय, राजनंदिनी बंजारा तृतीय स्थान पर रही। महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी मीरा मेहता एवं युवा प्रभारी पीयूष शर्मा ने योग सत्र में सूर्य नमस्कार, योगींग, जॉगिंग व ध्यान का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम का संचालन अनीता जैन ने किया इस शिविर के सफल संचालन में कृतिका सोनी, सुनीता गवारिया,पुष्पा बांगड़ ,लीला बांगड़, शिल्पी झंवर,विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
